Weather Update: MP में दोपहर बाद बादल छाएंगे, बौछार से लेकर अचानक तेज बारिश की संभावना,मानसून के विदा होने की पुख्ता जानकारी अभी नहीं!

232

Weather Update: MP में दोपहर बाद बादल छाएंगे, बौछार से लेकर अचानक तेज बारिश की संभावना,मानसून के विदा होने की पुख्ता जानकारी अभी नहीं!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

Weather Update: MP में आज दोपहर बाद बादल छाएंगे। बौछार से लेकर अचानक तेज बारिश की संभावना बनी रहेगी।

बंगाल की खाड़ी से बादल अभी बिखरी हुई स्थिति में है l। उसके बाद वर्षा की आहट मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भाग में हो रही है। वहीं पश्चिम दिशा से भी बादलों का आवागमन जारी है जिससे दोपहर बाद गर्मी और उमस के बीच बादलों के अचानक स्थिति बारिश में बदलने के लिए बेताब रहेगी। इसलिए कहीं भी बौछार या हल्की बारिश या तेज बारिश की संभावना अभी कुछ दिन बनी रहेगी। उत्तरी मध्य प्रदेश में मौसम शांत रहेगा या हल्के बादल छाएंगे। यहां गर्मी अपना असर दिखाना शुरू करेगी।

 

बंगाल की खाड़ी में बादलों का हुजूम इकट्ठा है जो धीरे-धीरे भारत के पूर्व और दक्षिण दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। पूर्वी राज्यों में भी बादल छाए हुए हैं। यहां पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड में बारिश की संभावना बनी रहेगी।

मौसम अभी कुछ दिनों तक बदहवास स्थिति में रहेगा। उसके बाद ही सही दृष्टि से मानसून के विदा होने की जानकारी पुख्ता हो पाएगी।