Central Cabinet Decision: रेल कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 78 दिन का बोनस मिलेगा! 

11 लाख से अधिक को लाभ, बोनस के रूप में मिलेंगे 2028.57 करोड़ रुपए! 

67

Central Cabinet Decision: रेल कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 78 दिन का बोनस मिलेगा! 

New Delhi : वर्ष 2023-2024 में रेलवे का कार्य निष्पादन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने 1588 मिलियन टन का रिकॉर्ड कार्गो लदान किया और लगभग 6.7 बिलियन यात्रियों ने रेल यात्रा की। इस रिकॉर्ड प्रदर्शन में कई कारकों का योगदान है। इनमें सरकार द्वारा रेलवे में रिकार्ड पूंजीगत व्यय किए जाने के कारण अवसंरचना में सुधार, परिचालन कुशलता और बेहतर प्रौद्योगिकी आदि शामिल हैं।

यह फैसला गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। यह बोनस उत्पादकता (पीएलबी) से जुड़े रेल कर्मचारियों को दिया जाएगा। बोनस के मद में रेल कर्मचारियों को कुल 2029 करोड़ रुपये मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार की ओर से दिए जाने वाले इस बोनस से करीब 11.72 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

इन्हें मिलेगा बोनस 

बोनस की यह रकम रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न कैटेगरी जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन आदि को दी जाएगी। यह बोनस रेलवे के सुधार की दिशा में काम करने के लिए रेलवे कर्मचारियों को दिया जाता है। यह प्रोत्साहन रकम होती है जो इन कर्मचारियों को काम के प्रति प्रेरित करती है।

दशहरे से पहले भुगतान 

बोनस की यह रकम का भुगतान दुर्गा पूजा या दशहरा की छुट्टियों से पहले किया जाता है। ऐसे में इस बार भी दुर्गा पूजा या दशहरा की छुट्टियों से पहले इसका पेमेंट कर दिया जाएगा। इस बोनस के रूप में कर्मचारियों को अधिकतम 17,951 रुपये मिलेंगे। वर्ष 2023-2024 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। रेलवे ने 1588 मिलियन टन का रेकॉर्ड माल लोड किया। साथ ही करीब 6.7 अरब यात्रियों ने सफर किया।