Appointment Order Cancelled: सहायक संचालक जनसंपर्क के पद पर की गई नियुक्ति आदेश निरस्त 

1002

Appointment Order CancelledIMG 20241007 WA0200: सहायक संचालक जनसंपर्क के पद पर की गई नियुक्ति आदेश निरस्त 

 

भोपाल: राज्य शासन ने हर्ष राठौर की सहायक संचालक जनसंपर्क के पद पर की गई नियुक्ति को निरस्त कर दिया है।

इस संबंध में राज्य के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि हर्ष राठौर को सहायक संचालक जनसंपर्क के पद पर नियुक्त किया जाकर जनसंपर्क संचालनालय भोपाल में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदस्थ किया गया था। उक्त आदेश की कंडिका- 13 में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि नियुक्त किए गए व्यक्ति को 15 दिवस के भीतर पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा अन्यथा धारणाधिकार समाप्त कर नियुक्ति आदेश निरस्त किया जाएगा।

 

हर्ष राठौर के मामले में बताया गया है कि निर्धारित समय अवधि व्यतीत होने के बाद उन्हें स्मरण कराएं जाने के बावजूद भी उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया।

ऐसी स्थिति में राज्य शासन द्वारा हर्ष राठौर की सहायक संचालक जनसंपर्क के पद पर की गई नियुक्ति आदेश को निरस्त कर सहायक संचालक जनसंपर्क के पद पर उनका धारणाधिकार समाप्त किया गया है।