CM Dr Mohan Yadav: CM डॉ यादव के प्रचार वाले हरियाणा के 4 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा जीती

141

CM Dr Mohan Yadav: CM डॉ यादव के प्रचार वाले हरियाणा के 4 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा जीती

भोपाल । हाल ही में संपन्न हरियाणा विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा विधानसभा क्षेत्र दादरी,भिवानी, तोशाम और बवानी खेड़ा में जनसभाओं को संबोधित किया गया था। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 3 अक्टूबर को भिवानी और तोशाम में सभाएं संबोधित की थीं। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 26 सितंबर को दादरी और बवानी खेड़ा में सभाओं को संबोधित किया था। हरियाणा में इन विधानसभा सीटों दादरी, भिवानी, बवानी खेड़ा और तोशाम पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

भारतीय जनता पार्टी के ये चार उम्मीदवार जीत गए हैं। विधानसभा क्षेत्र दादरी से श्री सुनील सतपाल सांगवान,
भिवानी से श्री घनश्याम सर्राफ,बवानी खेड़ा से श्री कपूर सिंह वाल्मीकि और तोशाम से सुश्री श्रुति चौधरी विजयी हुई हैं।
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी सरकार को स्पष्ट बहुमत मिला है। संगठन की ओर से शीर्ष नेताओं सहित कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए परिश्रम के फलस्वरुप यह विजय प्राप्त हुई है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को प्रदेश के अनेक जनप्रतिनिधियों द्वारा हरियाणा में भाजपा की विजय पर उनकी भूमिका भी शामिल होने पर बधाइयां दी जा रही हैं।

जम्मू की सांबा सीट के उम्मीदवार के पक्ष में भी किया था डॉ यादव ने प्रचार

जम्मू की सांबा सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री सुरजीत सिंह सलाथिया ने जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 22 सितंबर को जम्मू की सांबा सीट में जनसभा को संबोधित किया था।

WhatsApp Image 2024 10 08 at 19.57.46