Noel Becomes Chairman of Tata Trust : टाटा ट्रस्ट की बागडोर रतन टाटा के भाई नोएल टाटा संभालेंगे!

301
Noel Becomes Chairman of Tata Trust

Noel Becomes Chairman of Tata Trust : टाटा ट्रस्ट की बागडोर रतन टाटा के भाई नोएल टाटा संभालेंगे!

नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू, नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन के बेटे हैं नोएल!

Mumbai : रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट की जिम्मेदारी उनके सौतेले भाई नोएल टाटा (66 साल) संभालेंगे। वे अब ‘टाटा ट्रस्ट’ के चेयरमैन होंगे। ट्रस्ट की मीटिंग में नोएल के नाम पर सहमति बनी। टाटा ट्रस्ट ने आधिकारिक बयान में कहा कि उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 9 अक्टूबर को रतन टाटा के निधन के बाद नोएल अकेले दावेदार थे। उनके भाई जिम्मी का नाम भी चर्चा में था, लेकिन वे पहले ही कंपनी से रिटायर हो चुके हैं।

Also Read: Theft at ATM: उज्जैन में लड़कियों के कपड़े पहनकर एटीएम में चोरी की कोशिश, आरोपी फरार 

रतन टाटा और जिम्मी टाटा दोनों नवल टाटा और उनकी पहली पत्नी सूनी की संतान हैं। जबकि, नोएल नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन के बेटे हैं। नोएल ने यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स से पढ़ाई की है। नोएल ने टाटा इंटरनेशनल से अपने करियर की शुरुआत की। 1999 में वे ग्रुप की रिटेल शाखा ट्रेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर बनाए गए। इसे उनकी मां सिमोन ने शुरू किया था।

Also Read: Wife Asked for Help from Russia : रुसी NRI की पत्नी ने मास्को से वीडियो जारी कर मदद मांगी! 

2010-11 में उन्हें टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनाया गया। इसके बाद उनके ग्रुप के चेयरमैन बनाए जाने पर चर्चा शुरू हो गई। इस बीच सायरस मिस्त्री ने खुद टाटा ग्रुप का चेयरमैन बनाए जाने की बात कही। लेकिन, सायरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया और रतन टाटा ने ग्रुप की कमान संभाली। 2018 में उन्हें टाइटन का वाइस चेयरमैन बनाया गया और 2017 में उन्हें ट्रस्ट के बोर्ड में शामिल किया गया।

Also Read: Jeshoreshwari Temple: बांग्लादेश में देवी काली का मुकुट चोरी, भारत में क्यों हो रही चर्चा! 51 शक्ति पीठों में से एक है यह मंदिर

टाटा ग्रुप में टाटा ट्रस्ट की हिस्सेदारी 66%

टाटा ट्रस्ट दरअसल टाटा ग्रुप की परोपकारी संस्थाओं का समूह है। ये 13 लाख करोड़ रुपए के रेवेन्यू वाले टाटा ग्रुप में 66% की हिस्सेदारी रखता है। टाटा ट्रस्ट में सर रतन टाटा ट्रस्ट और एलाइड ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और एलाइड ट्रस्ट शामिल हैं। गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने वाले ये ट्रस्ट, रतन टाटा की विरासत का अभिन्न अंग हैं।

Also Read: Minor Raped: नाबालिग से दुष्कर्म, राजीनामा लेने बनाया दबाव तो नाबालिग ने पी लिया ज़हर, हालत नाज़ुक