Kartavya Foundation Launches Mission : कर्तव्य फाउंडेशन का दीपावली अभियान, जरूरतमंदों को कपड़े वितरित!

170

Kartavya Foundation Launches Mission : कर्तव्य फाउंडेशन का दीपावली अभियान, जरूरतमंदों को कपड़े वितरित!

Ratlam : दीपावली की खुशियां हर घर-घर पहुंचे इस उद्देश्य को लेकर शहर की सामाजिक संस्था कर्तव्य फाउंडेशन ने पांचवें वर्ष मिशन (घर की लक्ष्मी 5.0) शुरू किया है। जिसके अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फैले जरूरतमंदों को दीपावली पर्व पर वस्त्रों का वितरण करना इसलिए पूरे शहर के क्षेत्रों का घर-घर जाकर सर्वे करना, जरूरतमंद परिवारों के सदस्यों की जानकारी लेना व उन्हें किस साईज के वस्त्र चाहिए उसका पूरा लेखा-जोखा तैयार करना है इसके साथ ही जरूरतमंद परिवारों को टोकन देना भी है ताकि परेशानी नहीं हो।

WhatsApp Image 2024 10 11 at 18.27.36 1

संस्था के सदस्य जय तलेरा, तनु बाफना ने बताया कि यदि आप कपड़े स्वयं लेकर आने में असमर्थ हैं तो संस्था के सदस्य आपके घर से कपड़े एकत्रित करने पहुँच जाएंगे।

इसके लिए चमारीया नाका स्थित अमलतास कॉलोनी के गेट के सामने प्रतिदिन शाम 6 से रात्रि 10 के बीच आ सकते हैं। बता दें कि यह अभियान दीपावली की खुशियां जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए एक सराहनीय प्रयास है। संस्था के यश मित्तल, नयन राय आदि भी विभिन्न गतिविधियों को अंजाम देने में लगे हुए हैं।