Mass Fasting: MP में महिला सुरक्षा बदहाल, प्रदेश कांग्रेस 19 को प्रदेशभर में करेगी सामूहिक उपवास

549

Mass Fasting: MP में महिला सुरक्षा बदहाल, प्रदेश कांग्रेस 19 को प्रदेशभर में करेगी सामूहिक उपवास

भोपाल: मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा के सरकार के सारे दावे खोखले साबित हो रहे है । बच्चियों के साथ प्रदेश में बलात्कार, हत्या की घटनाएं बढ़ रहीं है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, सभी कांग्रेस विधायक, जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और अन्य मोर्चा पदाधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ता 19 अक्टूबर को भोपाल में सामूहिक उपवास कर सरकार की महिला सुरक्षा के मोर्च पर असफलता का विरोध करेगी।

कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार राज्य में महिला और बच्चियों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं दे पा रही है। प्रदेश में महिलाओं से दुष्कर्म, अपहरण और हत्या की घटनाएं हो रही है और पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है। बच्चियों का अकेले निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में प्रदेश सरकार के महिलाओं और बच्चियों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं दे पाने के लिए प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी सामूहिक उपवास कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। सामूहिक उपवास प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभाग पटेल, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश नायक, प्रदेश कांग्रेस नेता राजीव सिंह, भूपेन्द्र गुप्ता, केके मिश्रा, मनोज शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस सामूहिक उपवास को सफल बनाने की अपील की है।