Commissioner Municipal Corporation: प्रियंका पटेल बनी खंडवा नगर निगम कमिश्नर 

355

Commissioner Municipal Corporation: प्रियंका पटेल बनी खंडवा नगर निगम कमिश्नर 

आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट 

खरगौन/खंडवा:खरगोन शहरी विकास अभिकरण की परियोजना अधिकारी प्रियंका पटेल को खंडवा नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आज आदेश जारी किए है।

Screenshot 20241016 213404 019

प्राप्त जानकारी अनुसार 8 साल के सेवाकाल में वह यहां तक पहुंची है। सीवरेज के काम, नगर सुंदरीकरण, राजस्व वसूली, नगर पालिका अमृत योजना के कामों में उनकी खास भूमिका रही। इस दौरान उन्होंने शहरी विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी का अतिरिक्त कामकाज भी देखा।

सूत्र बताते हैं कि खंडवा नगर निगम पार्षदों के आग्रह पर वे खंडवा में पदस्थ की गई है। माना जा रहा है कि वहां महिला महापौर व अधिकारी की ट्यूनिंग से विकास में गति आएगी।