Digital Census : डिजिटल जनगणना की तैयारी, 1.5 लाख जनगणना अधिकारी MP के हर घर से 34 सवालों के जवाब लेंगे!

सभी जानकारियां ऐप में दर्ज की जाएंगी, बैंक खातों के बारे में कोई पूछताछ नहीं होगी!

183

Digital Census : डिजिटल जनगणना की तैयारी, 1.5 लाख जनगणना अधिकारी MP के हर घर से 34 सवालों के जवाब लेंगे!

Bhopal : प्रदेश में ऐप के जरिए जनगणना कराने की तैयारी शुरू हो गई। इस बार पूरी तरह से यह डिजिटल कराई जाएगी। पहली बार ऐसा होगा कि 1.5 लाख से अधिक जनगणना अधिकारी घर-घर जाकर 34 सवालों पर जानकारी लेंगे। इसके लिए एक विशेष मोबाइल ऐप तैयार किया गया है।

31 दिसंबर तक सभी जिलों और गांवों की सीमाओं को फ्रीज कर दिया जाएगा। ताकि, जनगणना के आंकडों को किसी भी तरह से प्रभावित न किया जा सके। पहले चरण में मकानों की गिनती के बाद लोगों की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में ऑनलाइन फॉर्म में दर्ज की जाएगी। जिसमें की 34 तरह के सवाल पूछे जाएंगे।

खासतौर पर घर में सदस्यों की संख्या, बच्चों-बूढ़ों की संख्या, ज्यादा इस्तेमाल होने वाला अनाज, खाना पकाने के ईंधन, पानी पीने के स्त्रोत, शौचालय की सुविधा, घर मे वाहनों की उपलब्धता जैसे सवाल शामिल होंगे। जहां पर हर व्यक्ति को एक आईडी नंबर दिया जाएगा। ताकि उसकी पहचान हो और जनगणना में रिकॉर्ड भी हो।

डेढ़ सौ घरों पर एक जनगणना अधिकारी 

प्रत्येक जनगणना अधिकारी को 150 घरों की जानकारी जुटानी होगी। जैसे घर में रहने वाले लोगों की संख्या, जाति, लिंग और कई अहम जानकारियां लेकर डिजिटल फॉर्म भरना होगा। जिसके डिजिटल होने के कारण रिपोर्ट भी जल्दी तैयार हो जाएगा। बैंक खातों की जानकारी नहीं मांगी जाएगी। इसके मोबाइल नंबर की जानकारी ली जाएगी, जिसे डिजिटली भरा जाएगा।