MP Map Will Change : MP का नक्शा 24 नवंबर से बदलेगा, सतना जिले में नई तहसील बनेगी!

66
MP Map Will Change

MP Map Will Change : MP का नक्शा 24 नवंबर से बदलेगा, सतना जिले में नई तहसील बनेगी!

9वीं तहसील के रूप में चित्रकूट के लिए राजस्व विभाग की अधिसूचना जारी! 

Bhopal : मध्य प्रदेश का भौगोलिक नक्शा नवंबर के अंतिम सप्ताह में बदलना शुरू हो जाएगा। पहला बदलाव सतना जिले में होगा, जिसके तहत एक नई तहसील अस्तित्व में आएगी। इसके लिए प्रदेश के राजस्व विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी। इसके लिए मझगवां तहसील को विभाजित किया जाएगा। अभी सतना जिले में अभी रघुराजनगर, मझगवां, नागौद, रामपुर बघेलान, उचेहरा, कोटर, बिरसिंहपुर और कोठी तहसील हैं। 9 वीं तहसील चित्रकूट बनेगी।

इसके राजस्व निरीक्षक मंडल चित्रकूट के 9 पटवारी हल्के एवं राजस्व निरीक्षक मंडल बरौंधा के 25 पटवारी हल्के, इस तरह कुल 111 गांवों वाले कुल 34 पटवारी हल्कों को नई तहसील चित्रकूट में शामिल किया जाएगा। सतना जिले की तहसील टूटकर नई तहसील बनेगी जो 24 नवंबर को आकार लेगी। नई तहसील उत्तर प्रदेश की सीमा से सटी होगी। 24 नवंबर को आकार लेने वाली नई तहसील में राजस्व निरीक्षक मंडल चित्रकूट के नौ पटवारी हल्के शामिल किए गए हैं। तहसील में राजस्व निरीक्षक मंडल बरौंधा के 25 पटवारी हल्के शामिल किए हैं।

Also Read: Raghav Ji’s Misdeed Case : नौकर से कुकर्म मामले में BJP नेता राघव जी 11 साल बाद सुप्रीम कोर्ट से बरी!

प्रदेश के सतना जिले में तहसीलों में बदलाव हो रहा है। जिले की मझगवां तहसील टूटेगी जिससे नई चित्रकूट तहसील मूर्तरूप लेगी। यह सतना की 9वीं तहसील होगी, जो 24 नवंबर को आधिकारिक रूप से गठित मानी जाएगी। प्रभावी प्रशासन और लोगों की सुविधा के लिए मझगवां तहसील को विभाजित कर नई तहसील बनाई गई है। नवगठित चित्रकूट तहसील में 111 गांव होंगे, जो 34 पटवारी हल्कों के अंतर्गत आएंगे। सतना जिले की 9वीं तहसील के रूप में नई चित्रकूट तहसील के लिए राजस्व विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

प्रस्तावित चित्रकूट तहसील की पूर्वी सीमा उत्तर प्रदेश और मझगवां से जुड़ेगी। जबकि, पश्चिमी सीमा उत्तर प्रदेश और एमपी के पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील से जुड़ेगी। तहसील के दक्षिण में मझगवां तहसील और पन्ना तहसील पड़ेगी। चित्रकूट तहसील की उत्तरी सीमा उत्तर प्रदेश से जुड़ी रहेगी। नई चित्रकूट तहसील के गठन से मझगवां तहसील सिकुड़ जाएगी। इसमें महज 101 गांव बचेंगे जो कि 21 पटवारी हल्कों में सिमट जाएंगे।

Also Read: Coolness in Weather : मौसम में गुलाबी ठंड ने दस्तक दी, कूलर बंद हुए, दीपावली के बाद ठंड अपना असर दिखाएगी!

मझगवां तहसील विभाजित होगी

प्रस्तावित चित्रकूट तहसील की उत्तरी सीमा में उत्तर प्रदेश रहेगा। जबकि, दक्षिणी सीमा में तहसील मझगवां एवं तहसील पन्ना पड़ेगी। पूर्वी सीमा में उत्तर प्रदेश व मझगवां तहसील और पश्चिमी सीमा में उत्तर प्रदेश राज्य एवं पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील पड़ेगी। चित्रकूट सतना जिले की नौवीं तहसील बनेगी। नई तहसील के गठन पर मझगवां तहसील में 21 पटवारी हल्के बचेंगे जिसमें 101 गांव शामिल रहेंगे।

Also Read: Severe Power Cuts : इंदौर में रविवार को बिजली की भारी कटौती, दिनभर में कई इलाकों में बत्ती गुल!