कोविड से बचाव के लिए श्रेष्ठ प्रयास करने वाले राज्यों में है MP

522

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री श्री मोदी की राज्यों से चर्चा के पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रेजेंटेशन में बताया गया कि 15 से 18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण कार्य में मध्य प्रदेश राष्ट्रीय औसत से बेहतर( 55 प्रतिशत के साथ) है। इसी तरह केंद्रीय राशि के व्यय में भी प्रदेश का कार्य अच्छा है।

प्रधानमंत्री जी की वीडियो कांफ्रेंस में कोरोना नियंत्रण पर राज्यों से चर्चा और समीक्षा हो रही है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री डा प्रभुराम चौधरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित है।

इस चर्चा में बताया गया है कि देश में 92 प्रतिशत लोग प्रथम डोज लगवा चुके। इसी तरह कुल 68 प्रतिशत पात्र नागरिक पूर्णतः वेकसीनेट हो चुके हैं। भारत में बड़ी आबादी वेक्सीन लगवा चुकी है।कुल 154.61 वेक्सीन डोज लग चुके हैं।