Uproar Over China Garlic : चाईना लहसुन को लेकर चोइथराम मंडी में किसानों का हंगामा!

चाइना लहसुन की वजह से लहसुन उत्पादक किसानों को सही दाम नहीं मिल रहे!

524

Uproar Over China Garlic : चाईना लहसुन को लेकर चोइथराम मंडी में किसानों का हंगामा!

Indore : बुधवार को चोइथराम मंडी में किसानों ने चाईना लहसुन के बिक्री पर रोक लगाने और लहसुन के उचित मूल्य नहीं मिलने के खिलाफ जोरदार हंगामा किया। किसानों का आक्रोश तब बढ़ गया, जब लहसुन के दाम में अप्रत्याशित कमी आई। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में सही बोली नहीं लगाने वाले व्यापारियों की मिलीभगत से स्थिति बनी है।

नाराज किसानों ने मंडी के गेट बंद कर एक घंटे तक प्रदर्शन किया, जिससे मंडी में गतिविधियाँ ठप रहीं। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी किसानों के बीच पहुंचकर उनके समर्थन में खड़े हुए। उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेने की जरूरत पर जोर दिया।

किसानों ने चाईना लहसुन को स्थानीय उत्पादों की व्यापारिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला बताते हुए इसकी बिक्री रोकने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उचित दाम नहीं मिले,तो वे आगे भी संघर्ष जारी रखेंगे।