WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukt Trap : वन भूमि पर खेती की अनुमति के लिए वनपाल को 10 हजार लेते लोकायुक्त ने पकड़ा!  

इंदौर की लोकायुक्त टीम ने वन विभाग के कर्मचारी पर कार्रवाई की!

Lokayukt Trap : वन भूमि पर खेती की अनुमति के लिए वनपाल को 10 हजार लेते लोकायुक्त ने पकड़ा!  

Dhar : जिले के अमझेरा में भेरूघाट के समीप वन विभाग की 10 बीघा भूमि पर आवेदक को खेती करने के लिए वन विभाग से पट्टा दिलवाने के नाम पर वनपाल दयाराम वर्मा पिता स्व बल्दू प्रसाद वर्मा, वन परिक्षेत्र कार्यालय सरदारपुर, सर्किल अमझेरा द्वारा 50 हजार रु रिश्वत रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत आवेदक दिनेश पिता रमेश कोली निवासी अमझेरा (तहसील सरदारपुर) ने पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय को की।

सत्यापन में शिकायत को सही पाया गया। आज शुक्रवार को लोकायुक्त टीम ने आरोपी को 10 हजार रु रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत कार्यवाही जारी है। लोकायुक्त की टीम के सदस्यों में डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल, इंस्पेक्टर प्रतिभा तोमर, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक विजय सेलार, चंद्रमोहन बिष्ट और सतीश यादव रहे।