New Governors: राष्ट्रपति ने 5 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल, पूर्व गृह सचिव अजय भल्ला को मणिपुर, आरिफ खान को बिहार की जिम्मेदारी

595

New Governors: राष्ट्रपति ने 5 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल, पूर्व गृह सचिव अजय भल्ला को मणिपुर, आरिफ खान को बिहार की जिम्मेदारी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने मंगलवार शाम 5 राज्यों के राज्यपाल बदले हैं। पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। केरल के गर्वनर आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।

डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है। राज्य के मौजूदा राज्यपाल ने पद से इस्तीफा दिया है। विजय कुमार सिंह को मिजोरम का गर्वनर बनाया गया है। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।