Eye Donation : श्रीमती मोहन बेन वोरा के असामयिक निधन पर परिजनों ने समाजहित में किया नेत्रदान!

1623

Eye Donation : श्रीमती मोहन बेन वोरा के असामयिक निधन पर परिजनों ने समाजहित में किया नेत्रदान!

Ratlam : शहर के प्रतिष्ठित मिर्ची व्यवसायी स्वर्गीय नंदलाल वोरा की धर्मपत्नी (88) वर्षीय श्रीमती मोहन बेन वोरा के असामयिक निधन होने पर उनके भतीजे सुभाष, अनील, सुनील, निखिल, अंकित मूणत द्वारा उनके पुत्र-पुत्री रमा, मंजु, नवीन, सरोज, मीना, राजेश, सीमा, निलेश एवम परिजनों को माताजी के नेत्रदान हेतु प्रेरित किया।

इस संदर्भ में नेत्रम संस्था के सदस्य हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों द्वारा नेत्रदान की सहमती मिलने के पश्चात नेत्रम संस्था के माध्यम से बड़नगर गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉक्टर जीएल ददरवाल को सूचित किया गया सूचना प्राप्त होते ही डॉक्टर अपनी टीम के परमानंद राठौर, चंचल पाटीदार, मनीष तलाच के साथ तत्काल बडनगर से रतलाम पहुंचकर कार्निया लेने की प्रक्रिया पुर्ण कर नेत्रदान करवाया।

नेत्रदान के दौरान नवनीत मेहता, शलभ अग्रवाल, भगवान ढालवानी लवानी, उपिस्थित थे। नेत्रम परिवार ने वोरा परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।