Weather Update: MP में अगले 3 दिन मौसम में बदलाव…..ठंड, गर्मी, बादल, बारिश का होगा मिश्रण?

1977

Weather Update: MP में अगले 3 दिन मौसम में बदलाव…..ठंड, गर्मी, बादल, बारिश का होगा मिश्रण?

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन मौसम का उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज मंगलवार सुबह न्यूनतम पारा 7 डिग्री रहा। दिन में अधिकतम पारे में एकदम उछाल आयेगा। कारण पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पास गोलाकार हो रहा है। उसकी दिशा दिन में उत्तर की ओर तथा शाम तक घूमकर दक्षिण पूर्व की ओर हो जाएगी। बादल आज शाम से उत्तर भारत में उतरेंगे। इससे मध्यप्रदेश में भी बादल 15 फरवरी से दिखाई देने लगेंगे। 16 फरवरी को बादलों का प्रभाव ज्यादा होगा। बारिश का असर संभावित है। बादल हटते ही तापमान फिर गिरेगा।

16 जनवरी से कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बादल छाएंगे। बर्फबारी की संभावना बढ़ेगी। जबकि लद्दाख में 16 जनवरी से 23 जनवरी तक बर्फबारी की संभावना रहेगी। 16 को उत्तराखंड में भी बादल छाएंगे और बारिश भी हो सकती है।

इधर दक्षिण भारत में केरल और तमिलनाडु में पूर्व से पश्चिम की ओर चल रहे बादल बारिश को अंजाम देते रहेंगे। असर कर्नाटक और आंध्रा में भी होगा। ये बादल आगे जाकर महासागर से उठकर उत्तर – पूर्व की ओर रुख करेंगे जिससे 16 जनवरी से गोवा, महाराष्ट्र में भी बादल छाएंगे।