WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Won the Gold Medal : राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चेष्टा चंदवाडिया ने सुपर गोल्ड मेडल हासिल कर किया रतलाम का नाम रोशन!

WhatsApp Image 2025 01 20 At 18.04.37

Won the Gold Medal : राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चेष्टा चंदवाडिया ने सुपर गोल्ड मेडल हासिल कर किया रतलाम का नाम रोशन!

आयोजनकर्ता द्वारा ट्राफी, मैडल व नकद राशि देकर किया पुरस्कृत!

Ratlam : जिले के जावरा में 18-19 जनवरी को दो-दिवसीय द फाइटर कराते लीग ओपन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में रतलाम से डिफेंस कराते एकेडमी से कोच शुभम तलोदिया के नेतृत्व में 17 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और रतलाम के नाम को अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रोशन किया। उक्त प्रतियोगिता में रतलाम की मार्निंग स्टार स्कूल (सीबीएसई) की कक्षा 7वीं की छात्रा चेष्ठा चंदवाडिया ने टूर्नामेंट ने अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन करते हुए कराते हुए लीग में सुपर गोल्ड मैडल हासिल किया। वहीं सुपर गोल्ड मैडल मिलने पर आयोजनकर्ता द्वारा टूर्नामेंट के पहले पुरस्कार के रूप में ट्राफी, मैडल एवं कैश राशि 1500 रूपए देकर पुरस्कृत किया गया।

कुमारी चेष्टा चंदवाडिया को टुर्नामेंट में सुपर गोल्ड मैडल मिलने पर माता-पिता, एकेडमी के कोच शुभम तलोदिया, विक्रम चंदवाडिया, राज हाड़ा, श्रद्धा तलोजा, दिव्या भगोरा, शारदा तलोदिया, भव्य प्रजापत, ऋषभ प्रजापत, तनु पांचाल, वेदांश भाटी, महिमा शर्मा, कृतिका शर्मा सहित एकेडमी के आदि खिलाड़ियों, इष्टमित्रों, स्नेहीजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कुमारी चेष्टा चंदवाडिया के उज्जवल भविष्य की कामना की!