WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री से समय मांग रहे हैं या अड़ीबाजी कर रहे हैं- नरोत्तम मिश्रा

WhatsApp Image 2022 01 20 At 10.07.11 PM 1

भोपाल: प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह द्वारा मुख्यमंत्री से समय मांगने को लेकर कहा कि वह समय मांग रहे हैं या अड़ीबाजी कर रहे हैं।

 

नरोत्तम मिश्रा ने इसी संदर्भ में दिग्विजय सिंह द्वारा जारी एक वीडियो को मीडिया को सुनाते हुए कहा कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य को इस तरह की भाषा शोभा देती है। यह तो एक तरह से पॉलिटिकल पाखंड है और उनका यह तरीका गलत है।

हमारे सीएम तो गांव कौन जाते हैं और सब से मिलते हैं लेकिन जिस तरह से दिग्विजय सिंह ने समय मांगा है वह तरीका गलत है।