WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

सीएम शिवराज ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मिलने का समय दिया

इसी बीच शिवराज की कमलनाथ से आधे घंटे हुई चर्चा

WhatsApp Image 2022 01 20 At 10.16.22 PM

भोपाल: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ,भूतपूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह को 23 जनवरी दोपहर 12 बजे का मिलने का समय दिया।

ज्ञात रहे कि पिछले 2 दिन से इस मामले को लेकर कंट्रोवर्सी चल रही है।

पहले समय मांगने पर शिवराज ने दिग्विजय सिंह को 21 जनवरी को सुबह 11:15 बजे मिलने का समय दिया था लेकिन बाद में पता चला है कि उन्होंने मना कर दिया। जिस पर दिग्विजय सिंह ने उन्हें कहा कि वह मुख्यमंत्री निवास पर सुबह 11:15 बजे से धरने पर बैठेंगे और उन्होंने एक वीडियो जारी कर शिवराज को कहा कि आपको यह बहुत महंगा पड़ेगा।

 

इसी बीच पता चला है कि स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अभी अभी मुलाकात हुई है। पता चला है कि दोनों नेताओं की आधे घंटे तक हुई

इस मुलाकात में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

इधर सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह