
Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का गहरा असर उत्तर पश्चिम राज्यों में, भोपाल में तेज हवा के साथ बढ़ी ठंड,असल गर्मी की शुरुआत 16 फरवरी से
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
पश्चिमी विक्षोभ से हवाओं का असर अब तेजी से राजस्थान पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में होगा। अगले 24 घंटों में बादल कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख को घेरेंगे और अगले 36 से 48 घंटों में बारिश और बर्फबारी शुरू हो जाएगी। दिल्ली में ठंड का असर 13 फरवरी तक रहेगा।
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज हवाओं के असर से अगले 3 दिनों तक मौसम में रात दिन में अंतर रहेगा। इंदौर में रात में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री जबकि अधिकतम क्रमशः तीन दिन 26, 27, 31 डिग्री रहेगा। रात के तापमान में 9 फरवरी से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वैसे असल गर्मी की शुरुआत 16 फरवरी से हो जाएगी जब रात दिन के तापमान में वृद्धि होने लगेगी।
ग्वालियर में पश्चिमी हवाओं का ज्यादा असर रहेगा। यहां 10 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 9/10 के आसपास चलेगा जबकि अधिकतम तापमान 25 से 28 तक जाएगा। 10 फरवरी के अधिकतम तापमान में उछाल आयेगा। भोपाल में अगले 3 दिन अच्छी ठंड रात में रहेगी। दिन में 2 दिन ठंडापन महसूस किया जाएगा। फिर अधिकतम तापमान बढ़ेगा। जबलपुर अगले 2 दिन रात में ठंड रहेगा जबकि कल से अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री तक जा सकता है।





