Weather Update: मौसम के बदलते स्वभाव से रहे अलर्ट,MP में गर्मी – ठंड का मिश्रण,16 फरवरी से तापमान में उछाल!

603

Weather Update: मौसम के बदलते स्वभाव से रहे अलर्ट,MP में गर्मी – ठंड का मिश्रण,16 फरवरी से तापमान में उछाल!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ से बादलों की घुसपैठ उत्तर उत्तर – पूर्व राज्यों में हो गई है। इसी के साथ यहां बारिश संग ठंड गर्मी का रूप भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली में एक सप्ताह पहले अधिकतम तापमान 22 डिग्री था वहां अब 27 है और अगले सप्ताह में यह 32 तक पहुंच सकता है। याने ठंडी हवाओं का असर अगले सप्ताह तक केवल उत्तरी पहाड़ी राज्यों तक सीमित रह जाएगा जबकि फरवरी माह में ऐसा होना वातावरण के प्रति चिंता जता रहा है। लेह लद्दाख में इस सप्ताह अच्छी बर्फबारी है लेकिन यहां भी तापमान में अगले सप्ताह तेजी से उछाल आने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में कल से मौसम फिर बदलेगा। इंदौर में न्यूनतम तापमान में पश्चिमी ठंडी हवाओं से तापमान में 2 डिग्री कम याने 12 डिग्री होगा। जबकि ग्वालियर में 2 डिग्री बढ़ेगा। भोपाल में 13 और जबलपुर में 11 डिग्री रहेगा। प्रदेश में 16/17 फरवरी से तापमान में उछाल शुरू होगा।

दक्षिण महासागर में अब भी दक्षिण और पूर्व दिशा में 5 चक्रवात सक्रिय हैं। इसमें दक्षिण दिशा वाले दो चक्रवात प्रभावी हैं। इसलिए अभी दक्षिण राज्यों में बारिश की संभावना नहीं है।