WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

अस्पताल निर्माण की आड़ में पेड़ों की बली, हिंदू संगठन ने किया विरोध दिया ज्ञापन!

अस्पताल निर्माण की आड़ में पेड़ों की बली, हिंदू संगठन ने किया विरोध दिया ज्ञापन!

IMG 20250304 WA0041

Ratlam : शहर के सुतारो के वास में जमीन पर हो रहें अतिक्रमण को लेकर क्षेत्रिय रहवासियों और हिन्दू संगठनों में आक्रोश हैं। इसके विरोध में समाजसेवियों द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन नतीजा सिफर हुआ और आखिरकार सोमवार को 11 बजे हिंदू नेता रामबाबू शर्मा के नेतृत्व में सुतारो के वास से वाहन रैली निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कलेक्टोरेट पहुंची जहां ज्ञापन दिया गया।

IMG 20250304 WA0039

‌ बता दें कि शहर के सुतारो के वास में एक अस्पताल बन रहा हैं जहां अस्पताल प्रबंधन द्वारा पूर्व में भी पैडों को काट दिया गया और क्षेत्रीय रहवासियों ने विरोध किया तो अनसुना कर अस्पताल का काम बदस्तूर जारी रहा। एक क्षेत्रीय नागरिक ने बताया कि मैंने अधिकारियों को सूचना दी लेकिन नतीजा सिफर रहा।झापन में बताया गया कि सुतारो के वास में पिछले कुछ महीनों से अल्पसंख्यक समाज जमीन पर अतिक्रमण कर पीपल जैसे पेड़ काटे जा रहें हैं। इन पेड़ों की हिंदू समाज पूजा करता है। पेड़ काटने वालो पर शीघ्र कार्रवाई की जाएं नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।

IMG 20250304 WA0037

रैली में सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष झमक भरगट, नवनीत सोनी, डॉ राजेन्द्र शर्मा, धर्मेन्द्र रांका (क्षेत्रीय पार्षद), विशाल शर्मा (पार्षद), सुरेंद्र सुरेखा, संजय छाजेड़, विशाल डांगी, मंगल लोढ़ा, रवि पवार, मुन्नालाल शर्मा, कन्हैयालाल जाट, ललित पालीवाल, राजेश रावल, नीलेश सोनी, विशाल जायसवाल, तपन शर्मा, संजय, गोपाल सोनी, हीरा वर्मा, गौरव भरगट, बाबू गोसर, मनीष सुरेखा, राम मोठिया, संजय खटीक, गोपाल राठी, चेतन सोनी, मनोज सगरवंशी, भुरू यादव, बसंतीलाल (पहलवान), अर्जुन सिंह, रामकृष्ण गहलोत, लक्ष्मण सिंह, उमाकांत उपाध्याय, महेश गोयल, दिनेश राव, महावीर (पहलवान), विजय यादव, श्रीपाल जैन, देवेंद्र सिंह, संतोष काबरा, दिनेश धूत, विशाल पवार, सत्यनारायण अग्रवाल, नरेंद्र श्रेष्ठ, राजेंद्र माहेश्वरी, मुकेशचंद्र जाट, अरविंद शर्मा, पृथ्वीराज सालवी, प्रकाश मूणत सहित बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के सदस्य तथा क्षेत्रीय नागरिक मौजूद थे!