Ratlam Firing: मुख्य आरोपी अकबर घोसी के पैर में पुलिस ने मारी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

2130
Katni Mayor

 

 

रतलाम:शहर में सट्टे के विवाद में दुकान पर फायरिंग करने के मामले में फरार तीनों आरोपितों को रतलाम पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़ से पकड़ा था।

पुलिस की पूछताछ में हथियार नागदा में रखे जाने की जानकारी देने पर पुलिस उसे नागदा लेकर जा रही थी।आरोपियों को पिपलौदा से जावरा के बीच मुख्य आरोपित अकबर घोसी ने पेशाब करने के लिए गाड़ी रोकने का कहा और बाद में जीप में मौजूद पुलिस जवान की मशीनगन लेकर भागने लगा। जवाब में पुलिस ने उसके पैर पर गोली मारी।

घायल अवस्था में अकबर को जावरा अस्पताल ले जाया जा रहा है। समाचार लिखने तक एसपी गौरव तिवारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।