WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Police High Alert : रतलाम पुलिस हाई-अलर्ट मोड पर शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से रखी जा रही निगरानी!

1351
WhatsApp Image 2025 03 13 At 18.39.46

Police High Alert : रतलाम पुलिस हाई-अलर्ट मोड पर शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से रखी जा रही निगरानी!

शहर पर पुलिस की ड्रोन से नजर!

असामाजिक तत्वों, नशे में वाहन चलाने वालों, हुड़दंगियों, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर रहेगी नजर!

Ratlam : होली, धुलेंडी, रमजान, ईद-उल-फितर आदि त्योहारों को देखते हुए एसपी अमित कुमार द्वारा जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

WhatsApp Image 2025 03 13 at 18.39.46 2

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण कर संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से चेकिंग की जा रही है। सभी नागरिकों से शांति पूर्वक त्यौहार मनाने, किसी भी प्रकार की हुड़दंग का हिस्सा न बनने, नशे में वाहन न चलाने, दोपहिया वाहनों पर 2 से अधिक सवारियों को न बैठने, वाहन तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक नहीं चलाने की अपील की गई।

WhatsApp Image 2025 03 13 at 18.39.46 1

एसपी अमित कुमार ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो अवैधानिक गतिविधियों का हिस्सा बनेगा, यातायात के नियमों का पालन नहीं करेगा या सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों, महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी।

देखिए वीडियो-