Silent Attack on Police Inspector : होली ड्यूटी के दौरान पुलिस निरीक्षक संजय पाठक को साइलेंट अटैक, बचाया नहीं जा सका!

इंदौर के CP ऑफिस में पदस्थ थे, बेटमा में होली ड्यूटी के समय अटैक आया!

1470

Silent Attack on Police Inspector : होली ड्यूटी के दौरान पुलिस निरीक्षक संजय पाठक को साइलेंट अटैक, बचाया नहीं जा सका!

Indore : आईजी ऑफिस में पदस्थ पुलिस निरीक्षक संजय पाठक की बेटमा में होली ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। उन्हें तत्काल बॉम्बे अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वरिष्ठ अधिकारी भी जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे। संजय पाठक की गिनती पुलिस के दबंग पुलिस अधिकारी में होती थी।

वे 2 साल पहले बुरहानपुर के शाहपुर थाने में पदस्थ किए गए थे।इसके बाद वे 5 माह पूर्व इंदौर के पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पदस्थ हुए। जानकारी के मुताबिक वे महाराष्ट्र के जिजुरा गांव के मूल निवासी थे। उनके पिता भोपाल के बीएचएल में अधिकारी थे। उनकी शिक्षा भोपाल में ही हुई। भोपाल के ही निवासी थे जानकारी के अनुसार परिवार इंदौर में ही रह रहा है। उनके दो बेटे हैं।