WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

हिंदू नव वर्ष के झंडे हटाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने CMO के चेहरे पर पोती कालिख, किया चक्काजाम, सस्पेंड करने की मांग

WhatsApp Image 2025 03 29 At 5.52.05 PM

हिंदू नव वर्ष के झंडे हटाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने CMO के चेहरे पर पोती कालिख, किया चक्काजाम, सस्पेंड करने की मांग

दमोह से महेंद्र सिंह परिहार की रिपोर्ट

दमोह। दमोह में हिंदू नव वर्ष के झंडे हटाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने CMO के चेहरे पर कालिख पोत दी।
दमोह नगर पालिका द्वारा स्थानीय घंटाघर पर हिंदू नव वर्ष एवं रामनवमी के अवसर पर सजावट के लिए लगाए गए भगवा झंडों को निकालने के विरोध में हिंदू संगठनों ने धरना दिया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की।

उनकी मांग थी की मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप शर्मा को सस्पेंड किया जाए।
बताया गया है कि प्रतिवर्ष अनुसार रामनवमी और हिन्दू नव वर्ष पर शहर के हृदय स्थल घंटाघर को सजाया जाता है। वहां भगवा झंडा लगाए जाते हैं परंतु इस बार नगर पालिका सीएमओ द्वारा उन्हें हटाने की कोशिश की गई। जिसके बदले में विरोध स्वरूप उनके निवास पर जाकर उनके मुंह पर कालिख पोती गई।

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को निलंबित करने की मांग की है। नवरात्रि के शुभारंभ पर घंटा घर पर शुक्रवार रात हिंदूवादी संगठन द्वारा ध्वज लगाया जा रहा था। नपा कर्मचारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। इस कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। नाराज हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के बंगला पहुंचे और उनके मुंह पर कालिख पोत दी।

मुंह पर कालिख पोतने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर जाम लगा दिया और सीएमओ को हटाए जाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था कि नपा सीएमओ के आदेश पर ऐसा किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस मामले में संबंधितों को नोटिस जारी किया गया है। संगठन को भी अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।

इस मामले को लेकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि कलेक्टर से हमने दो पॉइंट पर बात की है। पहला कि सीएमओ सामूहिक रूप से माफी मांगे। दूसरा उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।