
TET Paper Leak: परीक्षा से ऐन पहले TET का पेपर लीक, रविवार को होने वाला इम्तिहान टला,कल यानी रविवार 28 जून को होनी थी परीक्षा!
मुंबई: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कल, यानी रविवार को राज्य भर में आयोजित होने वाली टीईटी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया है। एक बार फिर परीक्षा से एक दिन पहले पेपर लीक हो गया है। महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट को बड़ा झटका लगा है। ठाणे जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर लीक हो गया है। कल यानी रविवार 28 जून को परीक्षा आयोजित होने वाली थी, लेकिन एग्जाम से ठीक एक दिन पहले आज 27 जून को पेपर लीक हो गया।पेपर लीक होने की पुष्टि के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है, जिसके चलते ऐन वक्त पर परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर को ही सोशल मीडिया के कुछ प्लेटफॉर्म्स और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर रविवार को होने वाली परीक्षा के प्रश्नपत्र तैरते हुए पाए गए। जब इसकी भनक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और साइबर सेल को लगी, तो तुरंत जांच बिठाई गई। प्राथमिक जांच में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रश्नपत्र और असली प्रश्नपत्र के मिलान में समानता पाई गई, जिससे पेपर लीक होने की बात पूरी तरह साफ हो गई।
4.28 लाख स्टूडेंट को बड़ा झटका
कल 28 जून को महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) आयोजित होने वाली थी। इससे पहले पेपर ही लीक हो गया। जिसके बाद पेपर को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस फैसले से करीब 4.28 लाख स्टूडेंट को बड़ा झटका लगा है, जो लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 4 बजे गुप्त सूचना मिलने पर भिवंडी पुलिस ने एक इलाके में छापेमारी की। जांच के दौरान संदिग्धों के पास मिले प्रश्नपत्रों का मिलान महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों की मौजूदगी में कराया गया, जिसमें वे TET के मूल प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए। इसके बाद भिवंडी पुलिस स्टेशन में पेपर लीक का मामला दर्ज कर लिया गया।
इस घटना के बाद राज्य सरकार और परीक्षा परिषद ने तुरंत कदम उठाते हुए रविवार को होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया है। परीक्षा की नई तारीखों का एलान जल्द ही किया जाएगा।
इस फैसले से परीक्षा की तैयारियों में जुटे लाखों उम्मीदवारों को गहरा झटका लगा है। दूर-दराज के जिलों से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
सोशल मीडिया पर भी परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल होने की खबर सामने आई, जिसके बाद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने 28 जून को होने वाली परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया। परिषद ने कहा है कि परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
राज्यभर के 1,428 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में लगभग 4 लाख 28 हजार उम्मीदवार शामिल होने वाले थे। पेपर लीक की इस घटना ने लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत और उम्मीदों पर फिलहाल विराम लगा दिया है।
हेडर फोटो -AI इमेज





