Police Raids on Prostitution Centers: देह व्यापार के अड्डों पर पुलिस के छापे, 4 लड़के और 4 लड़कियां पकड़े गए

714

Police Raids on Prostitution Centers: देह व्यापार के अड्डों पर पुलिस के छापे, 4 लड़के और 4 लड़कियां पकड़े गए

 

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: छतरपुर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक बार फिर लगातार मिल रहीं शिकायतों के आधार पर कल रात सागर रोड, देरी रोड के कुछ संदिग्ध देह व्यापार अड्डों पर छापामार कार्यवाही की है। यह कार्यवाही सिविल लाइन पुलिस और महिला थाने के बल के द्वारा की गई। कार्यवाही के दौरान चार लड़के और चार लड़कियों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है।

टीआई बाल्मीकी चौबे ने बताया कि एसपी अगम जैन के निर्देश पर जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों से मिलने वाली शिकायतों के आधार पर देह व्यापार करने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही ऐसे अड्डों पर भी सतत् जांच-पड़ताल की जा रही है जहां से देह व्यापार की आशंका है। इन्हीं शिकायतों के आधार पर शनिवार को देरी रोड और सागर रोड के कुछ स्थानों पर छापेमार कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान चार लड़के लड़कियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।