कलेक्टर से फोन पर भिड़े जीतू पटवारी: बोले- आपका ये अपमान जिंदगीभर याद रखूंगा..

143

कलेक्टर से फोन पर भिड़े जीतू पटवारी: बोले- आपका ये अपमान जिंदगीभर याद रखूंगा..

केन-बेतवा परियोजना प्रभावितों से मिलने छतरपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, कलेक्टर पार्थ जैसवाल से तीखी बातचीत का वीडियो हुआ वायरल..

छतरपुर: छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रभावित ग्रामीणों से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल से फोन पर तीखा विवाद हो गया।

WhatsApp Image 2026 05 13 at 20.16.50

बातचीत के दौरान जीतू पटवारी ने कलेक्टर से नाराजगी जताते हुए कहा, “डीएम साहब, आपका ये अपमान हमेशा याद रखूंगा। जब तक आप नौकरी करोगे, तब तक आज का दिन याद रखूंगा।”

WhatsApp Image 2026 05 13 at 20.16.50 1

बताया जा रहा है कि यह बातचीत उस समय हुई जब जीतू पटवारी केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने कलेक्टर पार्थ जैसवाल को फोन लगाया और प्रशासनिक व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की।

फोन पर हुई इस बातचीत का कथित ऑडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसे प्रशासन की संवेदनहीनता बता रहे हैं, जबकि भाजपा समर्थक इसे राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश बता रहे हैं।

केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर पहले से ही क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास जैसे मुद्दों को लेकर ग्रामीण लगातार आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में जीतू पटवारी की यह टिप्पणी राजनीतिक माहौल को और गर्माने वाली मानी जा रही है।