WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

CBI Director Selection Process: राहुल गांधी ने CBI के नए डायरेक्टर की चयन प्रक्रिया पर असहमति जताई, PM मोदी को लिखा पत्र

WhatsApp Image 2026 05 13 At 2.49.04 PM

CBI Director Selection Process: राहुल गांधी ने CBI के नए डायरेक्टर की चयन प्रक्रिया पर असहमति जताई, PM मोदी को लिखा पत्र

पत्र को अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर शेयर भी किया

नई दिल्ली: CBI Director Selection Process: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने CBI के नए डायरेक्टर की चयन प्रक्रिया पर असहमति जताई है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है। उन्होंने इस पत्र को अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर शेयर भी किया है

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार रात पीएम आवास पर हुई मीटिंग में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) के नए डायरेक्टर की चयन प्रक्रिया पर असहमति जताई है. इसको लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पत्र साझा किया. इसमें लिखा है, “आपकी सरकार ने बार-बार सीबीआई का ग़लत इस्तेमाल किया है. यह संस्था भारत की सबसे बड़ी जांच एजेंसी है, लेकिन इसे राजनीतिक विरोधियों, पत्रकारों और आलोचकों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया. इसी वजह से चयन समिति में विपक्ष के नेता को शामिल किया जाता है, ताकि संस्था पर क़ब्ज़ा न हो सके. अफ़सोस है कि आपने मुझे इस प्रक्रिया में कोई असली भूमिका नहीं दी.”

https://x.com/i/status/2054240346893385872

“कई बार लिखित अनुरोध करने के बावजूद मुझे योग्य उम्मीदवारों की रिपोर्ट नहीं दी गई. इसके बजाय मुझे समिति की बैठक में पहली बार उन 69 उम्मीदवारों की रिपोर्ट देखने के लिए कहा गया. 360-डिग्री रिपोर्ट तो मुझे सीधे ही देने से मना कर दिया गया. इन रिपोर्टों की गहराई से समीक्षा करना ज़रूरी है, ताकि हर उम्मीदवार के काम और बैकग्राउंड को समझा जा सके.”

उन्होंने लिखा, “चयन समिति को ज़रूरी जानकारी न देकर सरकार ने इसे सिर्फ़ औपचारिकता बना दिया है. विपक्ष का नेता कोई “रबर स्टैम्प” नहीं है. मैं अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी छोड़कर इस पक्षपाती प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन सकता.”
गौरतलब है कि पीएम आवास पर हुई बैठक में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकान्त और राहुल गांधी शामिल हुए थे. मौजूदा सीबीआई डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल 24 मई को खत्म होने वाला है.