WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Weather Update: UP,बिहार में आज तेज बारिश, MP में परसों से तापमान 40 डिग्री 

Weather Update: UP,बिहार में आज तेज बारिश, MP में परसों से तापमान 40 डिग्री

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का एक असर यूपी से बिहार और असम की ओर हो रहा है। आज सुबह से शाम तक यूपी के अनेक हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। बादलों का प्रवाह तेज होने से बारिश की स्थिति भी कम समय में तेज रहेगी। यहां से बादलों का बहाव बिहार, झारखंड की ओर होगा।

 

भारत के दक्षिण पश्चिम दिशा से भी बादलों की लहर केरल से कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रा, उड़ीसा से कोलकाता होते हुए पूर्वी राज्यों से गुजर रही है। इससे प्रभावित राज्यों में अचानक वर्षा हो सकती है। उत्तर भारत के राज्यों में आज मौसम साफ रहेगा।

मध्य प्रदेश के उत्तर, उत्तर पूर्वी हिस्सों से भी बादल तेज गति से निकल कर झारखंड , छत्तीसगढ़ के रास्ते जा रहे हैं जहां दक्षिणी बादलों में उनका विलय हो रहा है। मध्य प्रदेश में कल से तापमान में फिर वृद्धि होगी और 15 अप्रैल से अधिकतम तापमान 40 तक जाएगा। अप्रैल अंत तक तापमान इंदौर ,भोपाल में 41 और ग्वालियर में 18 अप्रैल तक 44/45 डिग्री तक जा सकता है।