
Tragic Road Accident: ऋषिकेश से इंदौर आ रही स्लीपर बस दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई, 7 की मौत
इंदौर: ऋषिकेश से इंदौर आ रही एक स्लीपर बस राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकरा गई।
इंदौर में मिल रही खबरों के अनुसार इस भीषण दुर्घटना के बाद बस में आग लग गई, जिसमें 5 लोगों के जलकर जिंदा मरने और 2 लोगों की अन्य कारणों से मौत होने की दर्दनाक पुष्टि हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के दौसा जिले में कोलवा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज तड़के करीब 2:30 बजे बस ऋषिकेश से इंदौर की ओर जा रही थी, जो एक खड़े या धीमे चलते ट्रेलर/ट्रक से टकरा गई। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई और लगभग 22 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय पुलिस, बचाव दल और दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और यात्रियों को बाहर निकाला। बताया गया है कि अधिकतर यात्री सो रहे थे, जिसके कारण उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला।
इंदौर में मिल रही खबरों के अनुसार यह दर्दनाक हादसा दौसा जिले के पास , कोलवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ। स्लीपर बस में कुल 39 यात्री सवार थे, जो ऋषिकेश से इंदौर की ओर जा रही थी ।
शुरुआती जांच के मुताबिक, बस ने आगे चल रहे एक खाली ट्रेलर (ट्रक) को पीछे से टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसके बाद बस के पिछले हिस्से में आग लग गई।
पुलिस, एंबुलेंस और दमकल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया । घायल यात्रियों को तुरंत दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





