Minor IAS Reshuffle: UP में 6 IAS अधिकारियों के तबादले

579
Additional Charge and Reshuffle of IAS Officers

Minor IAS Reshuffle: UP में 6 IAS अधिकारियों के तबादले

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने कल 6 IAS अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए।

 *अधिकारियों के नाम और उनकी पदस्थापना इस प्रकार है;* 

 

तकनीकी शिक्षा महानिदेशक अविनाश कृष्ण सिंह (IAS 2009) को तकनीकी शिक्षा सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

ए दिनेश कुमार (IAS:2012), विशेष सचिव, तकनीकी शिक्षा को स्थानांतरित कर विशेष सचिव, गृह विभाग के पद पर तैनात किया गया है।

बृजराज सिंह यादव (IAS:2012), अधिशासी निदेशक, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन को अपर भूमि बंदोबस्त आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।

अलीगढ़ के नगर आयुक्त विनोद कुमार (IAS) को विशेष सचिव, तकनीकी शिक्षा के पद पर तैनात किया गया है।

प्रेम प्रकाश मीना (IAS:2018), सीडीओ, उन्नाव को नगर आयुक्त, अलीगढ़ के पद पर तैनात किया गया है।

कृति राज (IAS:2021), ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, फिरोजाबाद को स्थानांतरित कर सीडीओ, उन्नाव के पद पर तैनात किया गया है।