WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

25 किलो डोडा चूरा की तस्करी करते 1 युवक पकड़ाया! 

25 किलो डोडा चूरा की तस्करी करते 1 युवक पकड़ाया! 

 

Ratlam : जिले के सैलाना थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार गड़रिया को रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक डोडा चूरा लेकर किसी को देने जा रहा हैं पुलिस ने सूचना पर मोटरसाइकिल पर जा रहें युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास 25 किलो डोडा चूरा मिला। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी का नाम पुछने पर उसने अपना नाम मोईन 20 पिता नसीम खां मेवाती निवासी एलची थाना दलोदा जिला मन्दसौर का रहने वाला बताया। आरोपी से जप्त डोडा चुरा की कीमत 50 हजार रुपए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध थाना सैलाना पर अपराध क्रमांक 193/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया!

IMG 20250505 WA0045

आरोपी को पकड़ने में सैलाना थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गडरिया, उप-निरीक्षक आनन्द बागवान चौकी प्रभारी धामनोद, सउनि शिवजी यादव, अनिरुद्ध सिंह, महेन्द्र सिंह, हेमन्त जाट, संदीप शेगोकर, संदीप सिंह भदोरिया, मुकेश मेघवाल, दिनेश पाटीदार, यशपाल धनगर, विजय, तुफान भुरिया, अर्जुन मकवाना की भूमिका रहीं!