Nigerian Drugs Supplier Arrested : क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया, नेटवर्क की पड़ताल!

683

Nigerian Drugs Supplier Arrested: क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया, नेटवर्क की पड़ताल!

एमडी ड्रग्स सप्लाय में शामिल गैंग का खुलासा, इंदौर से लेकर दिल्ली तक फैला नेटवर्क!

Indore : क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम ने ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली से नाइजीरियन आरोपी जैकब नानबूईके उग्वू को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अपराध 81/2025 के तहत की गई, जिसमें पहले दो आरोपी हरिओम झा (नई दिल्ली) और लक्ष्य सिंह राजपूत (राजस्थान) को 36 ग्राम एमडी ड्रग्स, टाटा अल्ट्रोज कार व मोबाइल सहित गिरफ्तार किया गया था।
पूछताछ में सामने आया कि ड्रग्स दिल्ली निवासी नाइजीरियन जैकब से ली गई थी, जो पिछले एक साल से अपनी गैंग के जरिए देशभर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था। जैकब मूल रूप से नाइजीरिया के इनुगु शहर का निवासी है और दिल्ली के कृष्णा पुरी में रिफ्रेशमेंट शॉप की आड़ में यह अवैध काम करता था।
क्राइम ब्रांच ने तकनीकी सहायता और सूचना के आधार पर दिल्ली पहुंचकर आरोपी जैकब को धर दबोचा। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। अब तक इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। समझा जा रहा है कि और भी गुर्गे हाथ आएंगे।