WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

चर्चित कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा हत्याकांड में भाई ने टीटी नगर पुलिस को दिया आवेदन

चर्चित कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा हत्याकांड में भाई ने टीटी नगर पुलिस को दिया आवेदन

 

भोपाल: प्रदेश के चर्चित कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा हत्याकांड में आज उनके भाई अनुराग मिश्रा ने टीटी नगर पुलिस को आवेदन देकर हत्या में संदेही लोगों पर मुकदमा दर्ज की मांग की। हालांकि कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा की मौत के मामले की अब दोबारा जांच करने की बात कोर्ट कह चुकी है।

सरला मिश्रा की फरवरी 1997 में भोपाल के टीटी नगर स्थित आवास में जलने से मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में खात्मा रिपोर्ट कोर्ट में पेश की थी। कोर्ट ने रिपोर्ट में गंभीर खामियां पाते हुए इसे खारिज कर दिया और दोबारा जांच के आदेश दे दिए थे।

सरला के भाई अनुराग मिश्रा ने कहा कि मेरी बड़ी बहन कांग्रेस की सक्रिय नेता थीं। उनका दस जनपथ पर सोनिया गांधी के घर पर आना-जाना था। उनकी मौत जिन परिस्थितियों में हुई उसमें कई ऐसे तथ्य हैं जो यह बताते हैं कि उनकी हत्या हुई थी, लेकिन पुलिस ने उस वक्त नेताओं को बचाने के लिए 2000 में खात्मा लगा दिया था।

भाई ने आरोप लगाया कि मेरी बहन की हत्या हुई है। उनका तत्कालीन सीएम से झगड़ा हुआ था। जिस समय खात्मा लगाया गया था उस समय दिग्विजय सिंह की सरकार थी। 19 साल बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार आई तो रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई थी। अनुराग ने इस मामले में आज दोपहर टीटी नगर थाना पुलिस को लिखित में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने पुलिस से आवेदन के माध्यम से मांग की है कि सरला मिश्रा की हत्या में शामिल संदेही लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच की जाए। पुलिस का कहना है कि आवेदन की जांच की जाएगी।