Niti Aayog Meeting: भारत को वर्ष 2047 तक विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प,CM डॉ यादव ने कहा – देश की अर्थव्यवस्था में MP देगा 2 ट्रिलियन डॉलर का योगदान

610

Niti Aayog Meeting: भारत को वर्ष 2047 तक विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प,CM डॉ यादव ने कहा – देश की अर्थव्यवस्था में MP देगा 2 ट्रिलियन डॉलर का योगदान

 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई नीति आयोग की शासी परिषद की दसवीं बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए सफल अभियान ऑपेरशन सिंदूर के लिए आभार माना और बधाई दीं।

उन्होंने बताया कि देश की सशस्त्र सेना ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से त्वरित गति से दुश्मन को घर में घुसकर मारने का बहुत बड़ा पराक्रम प्राप्त किया है।

IMG 20250524 WA0176

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत ग्यारहवें नंबर की अर्थव्यवस्था से आज चौथे स्थान पर आ गया है और वर्ष 2047 तक यह शीर्ष अर्थव्यवस्था बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प के अनुरूप वर्ष 2047 तक भारत को 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मध्यप्रदेश 2 ट्रिलियन डॉलर का योगदान देगा। विकसित भारत और समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने के उद्देश्य से युवा, किसान, गरीब और महिला कल्याण से संबंधित विभागवार लक्ष्य और समयबद्ध योजना बनाई है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि बैठक में भारत को 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने सुखद और स्वस्थ वातावरण में अपने रोडमैप, शिक्षा, चिकित्सा, इत्यादि सेक्टरों की योजनाओं तथा नवाचारों का प्रस्तुतिकरण दिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नीति आयोग की शासी परिषद की दसवीं बैठक में राज्यों आर केंद्र शासित प्रदेशों का अब तक का सर्वाधिक प्रतिनिधित्व रहा, जिसके लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी और नीति आयोग बधाई के पात्र हैं।

….