WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Water Woman क्षिप्रा पाठक ने किया संस्कृत विश्वविद्यालय का भ्रमण!

592
WhatsApp Image 2025 06 17 At 17.53.16

Water Woman क्षिप्रा पाठक ने किया संस्कृत विश्वविद्यालय का भ्रमण!

डॉ दिनेश चौबे की रिपोर्ट

Ujjain : वाटर वुमन के नाम से प्रसिद्ध सुश्री क्षिप्रा पाठक ने अपने दल के साथ मंगलवार को देवास स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय मार्ग का भ्रमण किया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार सी.जी. ने जलसंरक्षण एवं पौधारोपण के क्षेत्र में जनजागरण हेतु सतत प्रयासों हेतु क्षिप्रा दीदी का अभिनन्दन करते हुए उनके प्रकल्पों से प्रेरणा लेकर इस क्षेत्र में कार्य करने हेतु विश्वविद्यालय परिवार को प्रेरित किया। इस अवसर पर शिप्रा दीदी ने उपस्थित लोगों से अपने अभियान की जानकारी साझा की।

WhatsApp Image 2025 06 17 at 17.53.18

उन्होंने बताया कि उनका एक करोड़ वृक्ष लगाने का संकल्प हैं जिसमें 25 लाख से अधिक पौधे लगा चुकी हैं उन्होंने कैलाश से रामेश्वरम तक की पदयात्रा पूरी की है। उन्होंने नर्मदा, सरयू, शिप्रा जैसी पौराणिक नदियों की पैदल परिक्रमा की है उनका जीवन जल वृक्ष पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित है। इस सौजन्य संवाद में स्‍वागत भाषण साहित्य विभाग प्रमुख डॉ. तुलसीदास परौहा ने दिया कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शुभम शर्मा ने अतिथियों को शाल, श्रीफल भेंटकर स्वागत किया, भेंट के पश्चात विश्वविद्यालय परिसर में औषधीय पादप आंवले का पौधा रोपित किया गया।

WhatsApp Image 2025 06 17 at 17.53.17

सम्बोधन में कुलगुरु ने आगामी सत्र में छात्रों को पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता विषयक प्रबोधन प्रदान करने हेतु क्षिप्रा दीदी से अनुरोध भी कियासंचालन महेन्‍द्र उपाध्‍याय ने तथा आभार डॉ.अखिलेश कुमार द्विवेदी ने किया!