WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Weather Update: MP के पश्चिम द्वार से मानसून का प्रवेश, उत्तर भारत सहित दक्षिण पूर्वी राज्यों में बारिश

0

Weather Update: MP के पश्चिम द्वार से मानसून का प्रवेश, उत्तर भारत सहित दक्षिण पूर्वी राज्यों में बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मानसून आज महाराष्ट्र के रास्ते मध्य प्रदेश में दक्षिण पश्चिम भाग से प्रवेश कर गया है। प्रदेश के खंडवा, खरगोन, इंदौर, सेंधवा, भोपाल, देवास, जबलपुर आदि में आज बादलों की लहर से बारिश की संभावना रहेगी। उत्तरी भाग में बादल रहेंगे जो उमस पैदा करेंगे। इंदौर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री पर लुढ़क गया है वहीं ग्वालियर में गर्मी तेज हो रही है और यहां 39 से 40 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है। भोपाल में 35 और जबलपुर में 38 डिग्री तापमान रहेगा।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में बारिश होगी। यूपी के पूर्वी भाग, बिहार, छग, झारखंड, बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल, सहित अन्य राज्यों में भी बारिश होगी।

उड़ीसा, तेलंगाना, आंध्रा में भारी बारिश की संभावना रहेगी। दोपहर बाद कर्नाटक में तथा तमिलनाडु, केरल में भी बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में बादलों का बवंडर किसी चक्रवाती तूफान की तरह दक्षिण पूर्वी राज्यों पर आक्रमण कर सकता है।