WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Re Neet Exam 2026: बड़वानी पुलिस बनी छात्रों की मददगार, परीक्षा केंद्र पर दिखाई संवेदनशीलता

1

Re Neet Exam 2026: बड़वानी पुलिस बनी छात्रों की मददगार, परीक्षा केंद्र पर दिखाई संवेदनशीलता

बड़वानी: रि -नीट परीक्षा के दौरान बड़वानी पुलिस का मानवीय और संवेदनशील चेहरा देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों की तत्परता और संवेदनशीलता से एक छात्रा को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिला, वहीं रास्ता भटक गए परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाकर उनका भविष्य सुरक्षित किया गया।

अधिकृत जानकारी के अनुसार, बड़वानी के शहीद भीमा नायक महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा अपना मूल पहचान पत्र घर पर भूल गई थी। पहचान पत्र नहीं होने के कारण उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल पा रहा था और वह परेशान होकर रोने लगी। उसी दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसडीओपी महेश सुनैय्या और कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह की नजर छात्रा पर पड़ी।

पुलिस अधिकारियों ने तत्काल छात्रा से जानकारी लेकर उसके परिजनों से संपर्क किया और नजदीकी आधार केंद्र के माध्यम से उसका आधार कार्ड डाउनलोड कराकर समय रहते परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुनिश्चित कराया। पुलिस की इस मदद से भावुक छात्रा ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

एक अन्य मामले में उत्कृष्ट विद्यालय परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी के दौरान जुलवानिया थाना प्रभारी सौरभ बाथम को अलीराजपुर जिले से आए दो परीक्षार्थी परेशान अवस्था में मिले। दोनों छात्र बड़वानी में स्थित अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र केंद्रीय विद्यालय का पता नहीं ढूंढ पा रहे थे। परीक्षा का समय निकट होने पर थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए दोनों विद्यार्थियों को शासकीय वाहन से सुरक्षित और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाया।

उल्लेखनीय है कि परीक्षा से एक दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष ब्रीफिंग ली थी। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं एवं आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए थे। रविवार को पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई इन कार्रवाइयों में उन्हीं निर्देशों की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।