IAS Anurag Rastogi: हरियाणा सरकार ने मुख्य सचिव के 6 महीने के सेवा विस्तार का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा

841

IAS Anurag Rastogi: हरियाणा सरकार ने मुख्य सचिव के 6 महीने के सेवा विस्तार का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को छह महीने का सेवा विस्तार देने के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से केंद्र सरकार को भेज दिया है। जोशी भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1990 बैच के IAS अधिकारी हैं।

रस्तोगी 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। यदि केंद्र सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी दे देती है तो वह विस्तारित कार्यकाल के लिए मुख्य सचिव के पद पर काम करना जारी रखेंगे।

अखिल भारतीय सेवाएं (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958 के नियम 16 ​​के तहत, मुख्य सचिव को केंद्र सरकार की पूर्व स्वीकृति से छह महीने तक का कार्यकाल विस्तार दिया जा सकता है।

रस्तोगी को फरवरी 2025 में मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था, जब उनके पूर्ववर्ती विवेक जोशी (IAS:1989) को भारत के चुनाव आयुक्त के रूप मे नियुक्त किया गया था।