Police ASI Suspended: महिला से सरेराह मारपीट करने वाला ASI सस्पेंड, SP ने दिए जांच के आदेश

455

Police ASI Suspended: महिला से सरेराह मारपीट करने वाला ASI सस्पेंड, SP ने दिए जांच के आदेश

पन्ना: पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला के साथ पुलिस की बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो में देवेंद्रनगर थाने में पदस्थ एएसआई एक महिला को बाल पकड़कर सरेआम पीटते हुए नजर आ रहे हैं।

पीड़िता महिला ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, चेकिंग लगी थी, मैं गुजर रही थी, अचानक दरोगा साहब आकर मुझे मारने लगे। कोई वजह नहीं बताई।

देखिए वीडियो: क्या कह रही हैं, गंगा बाई (पीड़ित महिला)-

घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी पन्ना ने तत्काल इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए उक्त एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों पर भी जांच के आदेश दिए गए हैं।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, साई कृष्ण एस थौटा (पुलिस अधीक्षक, पन्ना)-