PM Became Poet in Lok Sabha : मोदी ने कांग्रेस पर शायर बनकर तीर चलाए

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए अलग अंदाज दिखाया

774

PM Became Poet in Lok Sabha : मोदी ने कांग्रेस पर शायर बनकर तीर चलाए

New Delhi : लोकसभा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शायर बनकर कांग्रेस पर निशाना साधा। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने शायराना अंदाज में कहा :

वो जब दिन को रात कहेंगे तो तुरंत मान जाओ,
नहीं मानोगे तो वो दिन नकाब खोज लेंगे!
जरूरत हुई तो हकीकत को थोड़ा बहुत मरोड़ लेंगे,
वो मगरूर हैं, खुद की समझ पर बेइंतहा,
उन्हें आइना मत दिखाओ वो आइने को भी तोड़ देंगे!

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नागालैंड के लोगों ने आखिर बार 1988 में वोट किया था। गोवा में 28 साल पहले आपको अवसर मिला था। उड़ीसा में 27 साल पहले आपको वोट किया था। त्रिपुरा में 34 साल पहले वहां की जनता ने आपको वोट किया था। 1985 में आपके लिए गुजरात, उत्तरप्रदेश और बिहार ने आखिरी बार लिए वोट किया था।

पश्चिम बंगाल ने करीब 50 साल पहले आपको आखिरी बार वोट किया था। तमिलनाडु में 1962 में आखिरी बार आपको मौका मिला था। तेलंगाना में आपको जनता ने स्वीकार नहीं किया है। झारखंड में पिछले दरवाजे से घुसने का काम करते हैं। वहां भी कभी जनता ने इन्हें स्वीकार नहीं किया।

विपक्ष का अहंकार नहीं जाता

नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतने साल शासन में रहने के बाद भी जनता उनको क्यों नकार रही है? इतने पराजय के बाद भी न तो आपका अहंकार जाता है और न ही आपका इकोसिस्टम जाने देता है। आलोचना जीवंत लोकतंत्र का आभूषण है, लेकिन अंधविरोध लोकतंत्र का अनादर है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस कोरोना काल में कांग्रेस ने तो हद ही कर दी। पहले लहर में जब देश लॉकडाउन का पालन कर रहा था। तब कांग्रेस के लोगों ने मुंबई के रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर श्रमिकों को मुफ्त का टिकट दिया। कहा गया कि जाओ महाराष्ट्र से बोझ कम करो। उत्तरप्रदेश और बिहार में जाओ, वहां जाकर कोरोना फैलाओ। आपने यह बहुत बड़ा पाप किया है।