WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी हवाओं में जबरदस्त टकराव, मानसून गुमराह और भटकाव स्थिति में

Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी हवाओं में जबरदस्त टकराव, मानसून गुमराह और भटकाव स्थिति में

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

 

 

भारत में इस समय मानसून सभी ओर छाया हुआ है लेकिन पश्चिम और पूर्वी हवाओं संग उसका टकराव होने से मध्य भाग में मानसून कमजोर, बिखराव और भटकाव स्थिति में है। तेज हवाओं का असर हैं। पश्चिम से पूर्व में चाइना की ओर जाता हुआ मानसून का निचला हिस्सा भारत में उत्तर- पूर्वी राज्यों से लगातार घुसपैठ कर रहा है। इससे बंगाल से झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्रा प्रभावित हो रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में भी मानसून सक्रिय है। वह दक्षिण राज्यों को प्रभावित करेगा।

वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ का असर कश्मीर से हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और यूपी में खासकर हो रहा है।

 

गुजरात से अरब सागर और वहां ओमान, यमन देश में जा पहुंचा बादलों का घेरा पश्चिमी हवाओं संग वापस गुजरात की ओर फैल रहा है। गुजरात और महाराष्ट्र में दोपहर बाद परिस्थितियां बदल सकती हैं। दोनों राज्यों के पूर्वी भाग में अच्छी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह आपसी हवाओं का शिकार है। कभी उत्तर में तो कभी पूर्व में उसकी जमावट होकर भी बिखर जाती है। शाम तक इसका जमाव पश्चिमी भाग में होता है मगर हवाएं यहां भी उसका खेल बिगाड़ रहीं हैं। आज भी प्रदेश में दिन भर बादल छाए रहेंगे।