
बहन की ससुराल से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
भोपाल. अपनी बहन के ससुराल से लौट रहे युवक को रास्ते में अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर ट्रांसपोर्ट नगर में रहने वाले युवक की लाश उसके घर के बाहर से ही बरामद की गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गुनगा पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय पंकज खरे पुत्र मांगीलाल भोपाल के छोला मंदिर इलाके में रहता था। गत दिवस वह परिवार के साथ अपनी बहन के शमशाबाद इलाके में स्थित ससुराल गया था। वह मेहनत-मजदूरी करता था।
वहां से लौटते समय हिनौती सड़क गांव के पास वह बाइक से उतर गया। उसने परिवार के लोगों से कहा कि आप लोग चलो मैं बाद में आता हूं। बाइक से उतरने के बाद उसने शराब पी। नशे की हालत में वह पैदल आ रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर बिलखिरिया इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय कुलदीप सिलावट मूलत: विदिशा जिले का रहने वाला था। भोपाल में वह मिस्त्री काम करता था। यहां पर वह ट्रांसपोर्ट नगर में एक किराए के कमरे में रहता था। कल सुब उसकी लाश कमरे के बाहर सड़क किनारे मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीन-चार दिन से उसे सीने में दर्द हो रहा था। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।





