
CM डॉ यादव ने राज्य वन विकास निगम के स्वर्ण जयंती वर्ष पर जारी विजन 2047 का अनावरण किया,
राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ भी
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल में राज्य वन विकास निगम के स्वर्ण जयंती वर्ष के उद्घाटन और राष्ट्रीय कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने की । कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव वन श्री अशोक बर्णवाल विशेष रूप से उपस्थित है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने राज्य वन विकास निगम की स्थापना के 50 वें वर्ष के उपलक्ष में जारी विजन 2047 का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन विकास निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों- कर्मचारियों का सम्मान भी किया।





