मध्यप्रदेश लेखक संघ के निर्वाचन सम्पन्न, सुभाष शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित!

291

मध्यप्रदेश लेखक संघ के निर्वाचन सम्पन्न, सुभाष शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित!

Ratlam : मध्य प्रदेश लेखक संघ की बुधवार को पूर्व अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय के निवास पर हुई। चुनाव पर्यवेक्षक जुझार सिंह भाटी ने सर्वप्रथम अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियां बताते हुए बैठक में मौजूद सदस्यों से बारी-बारी अध्यक्ष पद हेतु दावेदारी जानना चाही। मौजूद सदस्यों में से श्रीमती आशा उपाध्याय तथा सुभाष शर्मा ने अध्यक्ष पद हेतु इच्छा जताई। जिस हेतु गुप्त मतदान करने की सहमति बनी।

IMG 20250808 WA0136

मतदान में कुल 7 सदस्यों ने हिस्सा लिया। मतदान के परिणाम में श्रीमती आशा उपाध्याय को 2 मत तथा सुभाष शर्मा को 5 मत मिलें। तत्पश्चात पूर्व अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने सुभाष शर्मा की जीत की घोषणा करते हुए उन्हें अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा। शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। मतदान में संघ के हरिशंकर भटनागर, जुझार सिंह भाटी, दिनेश उपाध्याय, श्रीमती आशा उपाध्याय, पुष्पलता शर्मा, मोडीराम सोलंकी एकांत, कैलाश वशिष्ठ, सुभाष शर्मा आदि की उपस्थिति रहीं!