Additional Collector Injured: सड़क दुर्घटना में इंदौर के अपर कलेक्टर रिंकेश सिंह वैश्य सहित 7 घायल

1229
Additional Collector Injured:

Additional Collector Injured : सड़क दुर्घटना में इंदौर के अपर कलेक्टर रिंकेश सिंह वैश्य सहित 7 घायल

                 गाय को बचाने में पलटी गाड़ी, एक बच्चा ग्वालियर रेफर!

Shivpuri : इंदौर के अपर कलेक्टर रिंकेश सिंह वैश्य रविवार को अपने परिवार के साथ शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। राखी के मौके पर वे अपने गांव बदरवास आए थे और कलश यात्रा में शामिल होने के लिए खोखर गांव जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार कुल 7 लोग घायल हुए, जिनमें एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है।

WhatsApp Image 2025 08 10 at 13.53.58

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक सड़क पर आई गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी मोड़ी, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को गुना जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि घायल बच्चे वेद वैश्य की हालत गंभीर होने के चलते उसे ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है।
गुना जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ वीएस रघुवंशी ने बताया कि पांच घायलों का इलाज गुना में जारी है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मौके पर यातायात सुरक्षा उपायों को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं।