Ratlam News: योगा गर्ल रिद्धि ने हिमालय की सबसे ऊंची चोटी चंद्रशिला पर लहराया तिरंगा

-12°C तापमान एवम् 15 से 20 फीट बर्फ में अपना रास्ता खुद बनाया

1549

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam: रतलाम की रिद्धि माहेश्वरी ने 8 फरवरी 2022 को हिमालय की लगभग 13500 फीट ऊंची चोटी तुंगनाथ से भी ऊपर चंद्रशिला पर तिरंगा फहरा कर रतलाम जिले का नाम रोशन किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 सदस्यीय दल के साथ रिद्धि ने अपनी चढ़ाई प्रारंभ की।जिनमें 5 सदस्य ही चंद्रशिला चोटी तक पहुंचे।इनमें एकमात्र लडकी सदस्य रिद्धि थी।-12°C तापमान एवम् 15 से 20 फीट बर्फ में अपना रास्ता खुद बनाया और हार न मानकर साहसिक कदम उठाते हुए चंद्रशिला चोटी पर तिरंगा फहरा कर हम सभी को गौरवान्वित किया है।योग की स्टूडेंट रिद्धि वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं एवं वर्ष 2021 में पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार से ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडलिस्ट भी रही है।