WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Accident : शव वाहन पेट्रोल पंप में घुसा, 3 घायल

WhatsApp Image 2022 02 13 At 2.54.04 PM 696x522

Indore : फूटी कोठी इलाके में शवयात्रा का एक वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और पेट्रोल पंप में जा घुसा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 11 बजे वैकुण्ड धाम लिखी शव ले जाने वाली ट्रस्ट का वाहन रफ्तार से पेट्रोल पंप की तरफ आ रहा था। अचानक शव वाहन पेट्रोल भरा रहे दो पहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए सीधे पम्प में जा घुसा। इससे कई वाहन और पम्प की मशीन को नुकसान पहुंचा।

बताया जा रहा है कि शव वाहन का चालक यहाँ पेट्रोल भराने आया था। पंप के सामने उसने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया और ये दुर्घटना हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हुए जो पेट्रोल पंप पर खड़े थे। यह वहां सत्यनारायण मांगीलाल लढा ट्रस्ट का है।